बहुद्देशीय शिविर में हुई 55 शिकायतें दर्ज

गोपेश्वर (चमोली)। नारायणबगड़ ब्लॉक के बूंगा गांव में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 55 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें से 42 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। परियोजना निदेशक आनंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने वन विभाग, स्वास्थ्य,शिक्षा, लोक निर्माण, जल निगम, जल संस्थान, संचार, विद्युत विभाग, सिंचाई  आदि विभागों से संबंधित 55 शिकायतें दर्ज हुई। इनमें से 42 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। इनके माध्यम से लोगों को  विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 96 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई। आधार सेवा केंद्र के माध्यम से 35 ग्रामीणों ने आधार सुधार और आधार कार्ड बनाए। कृषि विभाग की ओर से 15 किसानों को खुरपा, दरांती और कुदाल जैसे कृषि उपकरण वितरित किए गए। जिला सैनिक कल्याण विभाग की ओर से 21 लाभार्थियों को  योजनाओं से सम्बंधित आवश्यक जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भू-देव एप की जानकारी देने के साथ 50 से अधिक व्यक्तियों के द्वारा डाउनलोड करवाया गया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, ज्येष्ठ प्रमुख देवराज रावत, बूंगा की प्रधान नंदी देवी, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ और जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More From Author

देवभूमि उत्तराखंड संपूर्ण भारत के नागरिकों के लिए आस्था, विश्वास और संस्कृति का पवित्र केंद्र – पुष्कर सिंह धामी

फरासू व चमधार भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट को 90 करोड़ स्वीकृत – डॉ. धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.