स्वामी विवेकानंद जयंती एवं दिव्य प्रेम सेवा मिशन के 30वें स्थापना दिवस पर आयोजित ‘राष्ट्रीय युवा सम्मेलन’ का आयोजन

 

 

 

हरिद्वार। स्वामी विवेकानंद जयंती एवं दिव्य प्रेम सेवा मिशन के 30वें स्थापना दिवस पर आयोजित ‘राष्ट्रीय युवा सम्मेलन’ का आयोजन सेवा कुंज परिसर, चण्डीघाट में आयेाजित किया गया।
इस अवसर पर सेवाकुंज पधारे अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया तत्पश्चात् राष्ट्रगान एवं अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर देश भर में विभिन्न सेवा कार्यों में संलग्न युवाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सेवा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. संजय चतुर्वेदी जी ने सेवा मिशन के 30 वर्षों की सेवा यात्रा एवं प्रकल्पों के बारे में उपस्थिति अतिथियों एवं देश भर से आये युवाओं को परिचीत कराया। उन्होेंने कहा कि सेवा मिशन का उदेदश्य सेवा प्रदान करने के साथ-साथ समाज में आत्मनिर्भरता, संवेदना और सेवा संस्कार का विकास करना है।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक अध्यक्ष डाॅ. आशीष गौतम जी ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि युवा होना केवल उम्र नहीं, बल्कि विचार और ऊर्जा का नाम है। स्वामी विवेकानंद जी ने स्पष्ट कहा था कि पश्चिम का विज्ञान और भारत का अध्यात्म जब एक साथ मिलेंगे, तभी विश्व में चमत्कार होगा। ऊर्जा चाहे काइनेटिक हो, न्यूक्लियर हो या एटॉमिक उससे विकास भी संभव है और विनाश भी। प्रश्न यह है कि ऊर्जा किसके हाथ में है। इसलिए स्वामी विवेकानंद जी ने मनुष्य निर्माण की बात कही, केवल व्यवस्था या सरकार को दोष देने की नहीं। आज का दिन सेवा का दिवस, संकल्प का दिवस, प्रेरणा का दिवस और ऊर्जा का दिवस है। उन्होंने कहा कि जब युवा चरित्रवान बनता है, तभी राष्ट्र महान बनता है। दिव्य प्रेम सेवा मिशन युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़कर एक सशक्त संस्कारवान और जिम्मेदार पीढ़ी के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री मा0 अनुराग सिंह ठाकुर जी ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती-राष्ट्रीय युवा दिवस एवं दिव्य प्रेम सेवा मिशन के 30वे स्थापना के शुभ अवसर पर एकत्रित हुए सभी युवाओं को शुभकानाएं देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने न सिर्फ भारत के युवाओं को प्रेरणा दी, बल्कि उन्होंने हमें यह समझाया कि युवा ही राष्ट्र की आत्मा हैं और युवा ही समाज को आगे बढ़ाने की शक्ति हैं। उन्होंने कहा था कि “उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।” आज जब मैं आपके बीच हूँ, तो मैं यह महसूस करता हूँ कि हमारे युवा इस संदेश को आत्मसात कर चुके हैं। आप सभी में जो जोश, जुनून और देशभक्ति की भावना है, वह भारत को एक विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मैं दिव्य प्रेम सेवा मिशन और विशेष रूप से भाई आशीष जी तथा उनकी टीम को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और युवा शक्ति को सशक्त करने का यह प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन के 30 वर्षों की सेवा साधना की यात्रा पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह संस्थान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्यों को पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रहा है।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन के मार्गदर्षक एवं पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब राष्ट्रीय युवा सम्मेलन के माध्यम से सन्यास परंपरा के सनातन गौरव स्वामी विवेकानंद जी का स्मरण कर रहे हैं। यह अवसर राष्ट्रीय युवा दिवस का भी है जो ऊर्जा से परिपूर्ण उन युवाओं को समर्पित है जिनके हृदय में सनातन संस्कृति और राष्ट्र उत्थान के भाव समाहित हैं।
उन्होंने कहा कि सनातन और संन्यास परंपरा में सेवा का तत्व कभी कमजोर पड़ गया था, किंतु स्वामी विवेकानंद जी ने संन्यास के साथ सेवा को जोड़कर समाज को नई दिशा दी। उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरक वाक्य “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” को जीवन का मंत्र बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि युवाओं की इसी संगठित शक्ति का मूर्त रूप आगामी महाकुंभ, हरिद्वार में देखने को मिलेगा, जो देश के निर्माण की दिशा में एक बड़ा प्रयास सिद्ध होगा।
इस अवसर पर देशभर के अनेक राज्यों के 50 से अधिक जिलोें से आये युवाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने समाज सेवा और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकलप लिया और वंदेमातरम गीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।
इस अवसर पर सुश्री नेहा जोशी जी नेत्री भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड, विधायक विनोद कंडारी जी, विधायक आदेश चैहान जी, सेवा मिशन के सहसंयोजक श्री राघवेन्द्र सिंह जी, सेवा मिशन के मंत्री श्री संतोष गुप्ता जी व ओमवीर सिंह जी, युवाशक्ति इकाई के राष्ट्रीय संयोजक श्री राज सिंह जी, डिवाइन काॅलेज आॅफ मेडिकल साइंसेज के छात्र-छात्राएं एवं दिव्य प्रेम सेवा मिशन के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

More From Author

श्यामपुर क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

जनदर्शन: जनमानस के प्रति जिला प्रशासन का विश्वासी कमिटमेंट; समाधान से लेकर सुधार तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.