मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का किया भावपूर्ण स्मरण

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि नेताजी भारत के महान और अग्रणी स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्होंने अपने अद्वितीय नेतृत्व और साहस के बल पर देश की आज़ादी के आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक एवं सेनानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए नेताजी द्वारा किया गया संघर्ष, त्याग और उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व क्षमता और अदम्य साहस का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

More From Author

भारत पर्व पर प्रदर्शित होगी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की झांकी

धामी सरकार का बड़ा ट्रांसपोर्ट प्लान, देहरादून समेत प्रमुख शहरों में ई-बीआरटी और रोपवे नेटवर्क की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.