याचिकाओं पर जनसुनवाई 18 को

चमोली ( सू.वि)। नीरज सती ( सचिव) उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग  देहरादून,  ने बताया की उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के समक्ष  उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लि० (UPCL), उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लि० (PTCUL) तथा यूजेवीएन लिo द्वारा क्रमशः वितरण, पारेषण एवं उत्पादन की टैरिफ दरें (वर्ष 2026-27) निर्धारण हेतु याचिकाएं प्रस्तुत की गयी है।

उक्त याचिकाओं पर आम उपभोक्ताओं के सुझाव / मत प्राप्त करने हेतु  आयोग द्वारा राज्य के विभिन्न स्थानों में जन सुनवाई की जानी निर्धारित है। जिस हेतु आयोग द्वारा एक जनसुनवाई दिनांक 18 फरवरी को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 01 बजे तक सभागार, क्षेत्र पंचायत, कर्णप्रयाग में निर्धारित की गयी है।

उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है की अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपना मत आयोग के समक्ष प्रस्तुत करना चाहें।

More From Author

जिलाधिकारी ने 18 फरवरी को प्रस्तावित फॉरेस्ट फायर मॉक अभ्यास तैयारियो को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की

खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई कर, 28 खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.