अनाधिकृत प्लास्टिक के बैग की विक्रय एवं भंडारण करने पर प्रशासन की कड़ी कार्यवाही

  • उप जिलाधिकारी हरिद्वार ने ज्वालापुर कटहरा बाजार में स्थित एवरग्रीन पॉलिपैक से 06 कुंतल पॉलीथिन बैग किए गए जब्त
  • अनाधिकृत पॉलीथिन के भंडारण एवं विक्रय करने पर संबंधित दुकानदार का किया गया एक लाख का चालान
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा गत दिनों अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री एवं उपयोग करने वाले पर जुर्माना लगाना के निर्गत किए गए थे आदेश
हरिद्वार। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जनपद में अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री एवं उपयोग करने वाले पर जुर्माना लगाने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा विगत दिनों आदेश निर्गत किया गया था। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी हरिद्वार राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ ज्वालापुर कटहरा बाजार स्थित एवरग्रीन पॉलिपैक के दुकान पर छापेमारी की कार्यवाही की गई।
     उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि निरीक्षण के दौरान एवरग्रीन पॉलिपैक की दुकान से अनाधिकृत एवं बैन पॉलीथिन के बैग बरामद किए गए,जो कि 06 कुंटल पॉलीथिन के बैग थे,जिन्हें जब्त किया गया।
    उन्होंने अवगत कराया कि अनधिकृत बैन पॉलीथिन के बैग का भंडारण एवं विक्रय करने पर संबंधित दुकानदर का एक लाख का चालान किया गया।उन्होंने कहा कि अनाधिकृत प्लास्टिक एवं बैग का भंडारण, विक्रय एवं उपयोग करने वालों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाया जा रहा है,अनाधिकृत प्लास्टिक का उपयोग करने वाले पर नियमानुसार चालान की कार्यवाही की जाएगी।
    निरीक्षण के दौरान रेल चौकी ज्वालापुर के इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार, तहसीलदार सचिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

More From Author

जनपद की नदियों के संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, नमामि गंगे कार्यों की प्रगति की समीक्षा

कुम्भ मेला के स्थायी कार्यों को 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश, अपर मेलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.