शताब्दी आनंद महोत्सव: विरक्त शिरोमणि श्री स्वामी वामदेव जी महाराज की विद्वता, विरक्तता एवं राष्ट्रीयता पर चिंतन मंथन

  • संत समागम, पादुका पूजन, वेदमंत्रों के साथ दीप प्रज्ज्वलन
  • वंय राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः, सनातन हिन्दू संस्कृति संस्कार एवं संरक्षण, सनातन हिन्दू धर्म में समरसता, स्वधर्मे निधनं श्रेयः, धर्मों रक्षति रक्षितः आदि विषयों पर विशद् मंथन
  • शांकरभाष्याभिषेकः, सर्वदर्शन समन्वय (एक चिंतन), वेदान्त – दर्शन के सहायक गौतम कणाद-दर्शन, मुस्लिम राजनैतिक चिंतन और आकांक्षाएं आदि गं्रथों का विमोचन
  • निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन
  • संयोजक म म स्वामी अनन्तदेव गिरि जी के संयोजन में श्री स्वामी वामदेव ज्योतिर्मठ, वृंदावन में आयोजित
  • संत हैं तो भारत है, संत हैं तो सनातन है, और भारत है तो सनातन है: स्वामी चिदानन्द सरस्वती

वृंदावन। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, स्वामी शुकदेवानन्द ट्रष्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी, स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का ब्रह्मलीन विरक्त शिरोमणि श्री स्वामी वामदेव जी महाराज के शताब्दी आनंद महोत्सव में पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अनेक पूज्य संत, श्रीमहंत, आचार्य और अनेक विशिष्ट विभूतियों की गरिममायी उपस्थिति रहीं।
पूज्य ब्रह्मलीन विरक्त शिरोमणि संत श्री स्वामी वामदेव जी महाराज के 100वां जयंती वर्ष श्रद्धा, सेवा और संस्कार का उत्सव मनाया गया। सभी विभूतियों ने वेदमंत्रों के साथ अपनी भावाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि भारत की संत परंपरा केवल आध्यात्मिक साधना का मार्ग नहीं दिखाती, बल्कि समाज, संस्कृति और मानवता को दिशा देने वाली जीवंत चेतना है। इसी गौरवशाली परंपरा के दिव्य स्तंभ, ब्रह्मलीन विरक्त शिरोमणि श्री स्वामी वामदेव जी महाराज के पावन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में “शताब्दी आनंद महोत्सव” का आयोजन उनके प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और संकल्पों का जीवंत प्रतीक है। यह महोत्सव केवल एक जन्मशती समारोह नहीं, बल्कि संत जीवन के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अभियान है।

स्वामी वामदेव जी महाराज का सम्पूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और राष्ट्रधर्म की भावना से ओतप्रोत रहा। उन्होंने अपना प्रत्येक श्वास ईश्वर साधना, वेद-पुराणों के प्रचार, गौसेवा, गंगा संरक्षण, संस्कार निर्माण और जनकल्याण के लिए समर्पित किया। उनका व्यक्तित्व सादगी, करुणा और आत्मीयता का अद्भुत संगम था। वे समाज के पथप्रदर्शक, संस्कृति के संवाहक और हम सभी के प्रेरणास्रोत थे।

ऐसे महापुरुष के शताब्दी महोत्सव को करुणा और सेवा भावना का मूर्त रूप देने के लिए विभिन्न सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किये गये, यथा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, अन्नदान, वस्त्र वितरण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, गौसेवा तथा निर्धन छात्रों के लिए शैक्षणिक सहायता।

स्वामी जी का जीवन भारतीय संस्कृति की उस धारा का प्रतीक था, जिसमें “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना जीवंत रहती है। उन्होंने जाति, वर्ग, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर मानवता को ही धर्म माना। उनका आश्रम सदैव सबके लिए खुला रहा, जहाँ से हर जिज्ञासु को मार्गदर्शन मिला। शताब्दी महोत्सव इसी समावेशी दृष्टि को पुनर्जीवित करने का प्रयास है।

आज जब आधुनिकता की दौड़ में समाज अपने मूल्यों से दूर होता जा रहा है, ऐसे समय में संतों का जीवन प्रकाशस्तंभ की तरह हमारा मार्ग आलोकित करता है। स्वामी वामदेव जी ने सिखाया कि आध्यात्म केवल मठों तक सीमित नहीं, बल्कि कर्म, सेवा और राष्ट्रनिर्माण में प्रकट होना चाहिए। उनके विचार युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़ने, भारतीयता पर गर्व करने और नैतिक जीवन अपनाने की प्रेरणा देते हैं।

“शताब्दी आनंद महोत्सव” के माध्यम से नई पीढ़ी को संत परंपरा से जोड़ना, संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लेना और समाज में सकारात्मक चेतना जगाना हमारा प्रमुख लक्ष्य हो। आइए, हम सब मिलकर इस शताब्दी वर्ष को केवल स्मरण का नहीं, बल्कि संकल्प, सेवा और संस्कार का वर्ष बनाएं। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी उन महान संत को, जिन्होंने अपना जीवन मानवता के कल्याण हेतु समर्पित कर दिया।

इस अवसर पर महानिर्वाणी पीठाधीश्वर आचार्य म म स्वामी श्री विशोकानन्द भारती जी, जूना पीठाधीश्वर, आचार्य म म, स्वामी अवधेशानन्द जी, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष, स्वामी शुकदेवानन्द ट्रष्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी, स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, अध्यक्ष निर्मल पीठाधीश्वर, श्रीमहन्त स्वामी श्री ज्ञानदेवसिंहजी, गीता मनीषी, म म स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी, श्री धाम वृन्दावन, स्वामी श्रीविष्णुदेवानन्द त्यागी जी, म म स्वामी श्री परमानन्द गिरि जी, ट्रष्टी श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अटल पीठाधीश्वर, आचार्य महामण्डलेश्वर, स्वामी विश्वात्मानन्द सरस्वती जी, म म स्वामी शान्तिस्वरूपानन्द गिरि जी, चारधाम मन्दिर, उज्जैन, म म स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वती जी, मुम्बई, म म स्वामी विवेकानन्द सरस्वती जी, हरिद्वार, बालयोगी स्वामी उमेशनाथ जी, राज्यसभा सांसद, उज्जैन आदि अनेक पूज्य संतों, महन्तों, आचार्यों का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ।

More From Author

देसंविवि में तीन दिवसीय उत्सव-26 का भव्य शुभारंभ

आईसीएफआरई और संस्थानों के वरिष्ठतम सेवानिवृत्त व्यक्तियों का भव्य सम्मान का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.