
औली। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में अध्ययन रत करीब 150 प्रोफेशनल स्टूडेंट्स इन दिनों विंटर डेस्टिनेशन औली,गोरसों, कोठी फार्म नेचर साईट विजिट टूर पर है। इस दौरान इंजीनियरिंग कॉलेजों के युवा छात्र-छात्राओं ने औली की मशहूर जीएमवीएन चेयर लिफ्ट राइड,गोरसों बुग्याल में फन स्कीइंग डे हाइकिंग के साथ साथ जिप लाईन, रॉकेट जंप, एटीपी राइड, एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठाया। इस ग्रुप के कॉर्डिनेटर अश्विन रमेशऔर राहुल पंच ने बताया कि ‘‘चल कबीरा’’ ऑर्गेनाइजेशन के तहत ये दल औली गोरसों बुग्याल के भ्रमण पर हैं। करीब 160 इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्टूडेट्स इस ग्रुप में है जिन्होंने दो दिनों में अबतक, गोरसों डे हाइकिंग, कोठी फार्म नेचर वाक, पक्षी अवलोकन, एडवेंचर एक्टिविटी, फन स्कीइंग का खूब लुत्फ उठाया है। इस पूरे दल के खान पान एकोमोडेशन टूर, एक्टिविटी का प्रमुख रूप से जिम्मा संभाले हुए दिनेश भट्ट, जयदीप भट्ट, महेंद्र सिंह भुजवान, रविन्द्र कंडारी ने बताया कि यह दल प्रत्येक वर्ष औली गोरसों बुग्याल छेत्र में एडवेंचर एक्टिविटी नेचर टूरिज्म के लिए आता है, दो से टीम दिन में हमें इन स्टूडेट्स को होटल से लेकर फूड, एक्टिविटी, फन स्कीइंग, डे हाइकिंग, नेचर वाक्, बर्ड वाचिंग सहित सभी तरह की व्यवस्थाओं को देखना पड़ता है। दल के 60 से अधिक प्रकृति प्रेमी युवाओं ने बर्ड वाचिंग क्लब औली के नेचर एक्सपर्ट संजय कुंवर की अगुवाई में औली कोठी फार्म नेचर वाक् साईट पर प्रकृति दर्शन के साथ पक्षी अवलोकन और फ्लोरा फ्यूना की जानकारी हासिल की और जंगल के आस पास बर्फ पर खूब आनंद उठाया, बर्ड एक्सपर्ट संजय कुंवर ने बताया कि नेचर वाक् और बर्ड वाचिंग के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्टूडेट्स होने के चलते इन युवाओं की प्रकृति को नजदीक से महसूस करने की प्रबल ईच्छा शक्ति और बर्ड्स के प्रति उत्साह नजर आया है। इस नेचर ट्रेल पर टीम को जहां उत्तराखंड का राज्य पक्षी हिमालई मोनाल सहित ब्लैक एंड येलो ग्रॉस बीक, हिल पार्टिज, हिमालई वुड पेकर, मिशेल थ्रश, हिमालयन ब्लु टेल, वेरिगेटेड लाफिंग थ्रश, वाइट थ्रोटेड लाफिंग थ्रश, विश्लेर बॉवलर,दाढ़ी वाला गिद्ध, रेड बिल्ड ब्लू मैगपाई, स्माल नीलतवा, जैसे बर्ड्स ऑब्जर्व हुए हैं। इंजीनियरिंग कॉलेजों के इस बड़े दल के औली में पहुंचने से अच्छी भीड़ नजर आ रही है। चियर लिफ्ट में भी चहल पहल नजर आ रही है वहीं औली से लेकर गोरसों, कोठी फार्म नेचर साईट तक पर्यटकों की लम्बी कतार दिख रही है, जिसके चलते कही न कही औली में छोटे बड़े सभी पर्यटन कारोबारियो के चेहरों पर भी खुशी नजर आ रही है।
