जिलाधिकारी ने मा0 रक्षामंत्री के हल्द्वानी आगमन के दृष्टिगत यातायात को सुगम एवं जाममुक्त बनाये रखने हेतु नोडल/सह नोडल नामित करते हुए अधिकारियों की तैनाती की

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने 21 मार्च को मा0 रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह के हल्द्वानी आगमन के दृष्टिगत यातायात को सुगम एवं जाममुक्त बनाये रखने हेतु जनपद के विभिन्न मार्गो पर नोडल/सह नोडल नामित करते हुए अधिकारियों की तैनाती की है। उन्होने बताया कि बाजपुर, हल्द्वानी रोड हेतु नोडल अधिकारी/उप जिलाधिकारी डॉ0 अमृता शर्मा, सह नोडल/खण्ड विकास अधिकारी शेखर जोशी, पूर्ति निरीक्षक विपिन चन्द्र पाठक व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मनोज कुमार दास की तैनाती की है। इसी प्रकार पत्थरचट्टा हेतु नोडल/उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, सह नोडल/नायब तहसीलदार देवेन्द्र बिष्ट, खण्ड विकास अधिकारी असीत आनंद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कैलाश पटवाल व पूर्ति निरीक्षक चन्द्र शेखर काण्डपाल की तैनाती की है। नगला हेतु नोडल/तहसीलदार गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, सह नोडल/अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नगला विजय बिष्ट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका किच्छा दीपक शुक्ला व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी भरत सिंह राणा की तैनाती की गयी है। सिडकुल, सितारगंज हेतु नोडल/उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सह नोडल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सितारगंज प्रतिभा कोहली, खण्ड विकास अधिकारी चिन्ताराम आर्या व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धमेन्द्र सिंह धामी की तैनाती की है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा व्यवस्था सुनिश्चित करेगें।

More From Author

आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर जी और कथावाचिक जया किशोरी जी का परमार्थ निकेतन में दिव्य अभिनन्दन

राज्यपाल ने उत्तराखण्ड सरकार के मंत्रिपरिषद के नवनियुक्त मंत्रियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.