मुख्यमंत्री ने आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत विभिन्न मरम्मत कार्यों हेतु प्रदान की ₹ 54 करोड वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री ने आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत क्षतिग्रस्त सडकों की मरम्मत, आर्थिक सहायता के साथ ही बाढ सुरक्षा कार्यो, सडकों के निर्माण, स्कूलोें की मरम्मत, नहरों व गूलों के निर्माण आदि के लिए प्रदान की ₹ 54 करोड वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दांये पार्श्व पर बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु ₹ 32.93 करोड के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹ 13.17 करोड, विधासभा क्षेत्र चम्पावत हेतु प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, चम्पावत के अधीन महत्वपूर्ण मार्गों के दुर्घटना सम्भावित स्थानों के सड़क सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹ 2.91 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 1.17 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधासभा क्षेत्र के ग्राम सीपू, ग्राम गिदांग, ग्राम बौना और ग्राम फिलम में नदी के किनारे सुरक्षा दीवार का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 96 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 57.336 लाख, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ हेतु जिले में प्रवेश द्वार के निर्माण किये जाने हेतु ₹ 49.12 लाख तथा विधासभा क्षेत्र धारचूला के विकासखण्ड मुनस्यारी के अन्तर्गत ग्राम धापा में सुरिंगघाट से घापा तक खण्डजा मार्ग निर्माण किये जाने हेतु ₹ 24.51 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अहैतुक सहायता, गृह अनुदान, अनुग्रह अनुदान, गृह निर्माण सहायता, विभिन्न विभागों द्वारा क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण हेतु राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत विभिन्न मदों में अतिरिक्त धनराशि जनपद देहरादून हेतु ₹ 13 करोड, जनपद बागेश्वर हेतु ₹ 10 करोड एवं जनपद उत्तरकाशी हेतु ₹ 11 करोड कुल ₹ 34.00 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति के साथ प्राकृतिक आपदा से जनपद उत्तरकाशी क्षेत्रान्तर्गत 18 मृत व्यक्तियों के विधिक आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹ 1.00 लाख प्रति की दर से अतिरिक्त राहत राशि हेतु कुल ₹ 18.00 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के विधासभा क्षेत्र खटीमा में ग्राम्य विकास विभाग हेतु की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु ₹ 1.95 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधासभा क्षेत्र रायपुर विधानसमा क्षेत्रान्तर्गत किद्रूवाला, तुनवाला-नालीवाला, अपर तुनवाला प्रथम, नेहरूग्राम, धर्मपुर, ननूरखेडा, सौड़ा, सरस्वती विहार, रांझावाला ढांग, प्राथमिक विद्यालयों का मरम्मत कार्य एवं गुजराडा, माजरी-माफी, मालदेवता, रायपुर, मियांवाला व श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, नेहरूग्राम माध्यमिक जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों का पुनर्निमाण का कार्य तथा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, रायपुर की बिल्डिंग एवं छात्रावास की मरम्मत, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा, देहरादून के मरम्मत कार्य हेतु ₹ 42.30 लाख के साथ ही जनपद अल्मोड़ा के विधासभा क्षेत्र सोमेश्वर के विकासखण्ड ताकुला के ग्रामों हडौली, डोटियालगांव, बसोली, भकुना एवं सुनौली में सिंचाई गूल के निर्माण हेतु ₹ 2.48 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त में 99 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

More From Author

केन्द्र सरकार ने राज्य में फार्म फेंसिंग (घेरबाड़) के लिए प्रदान की 25 करोड़ की धनराशि

चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.