रुड़की। ब्रह्माकुमारीज रुड़की सेवा केंद्र द्वारा ब्रह्माकुमारीज चीफ रही राजयोगिनी दादी जानकी के स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। केंद्र संचालिका बीके गीता दीदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बीके दीपिका ने दादी जानकी के सद्गुणों को याद करते हुए उन्हें मनसा, वाचा, कर्मणा से परिपूर्ण बताया। वही बीके सपना ने दादी जानकी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर केंद्रित एक कविता सुनाकर सबको भावविभोर कर दिया, जबकि अध्यक्षीय उदबोधन में बीके गीता दीदी ने दादी जानकी द्वारा की गई देश विदेश की रूहानी सेवाओं का उल्लेख कर उन्हें परमात्मा शिव की लाडली बेटी बताया। दादी जानकी कहा करती थी, मैं कौन, मेरा कौन, जिसका अर्थ भी वे बताती थी कि मैं एक आत्मा हूं और मेरा एक मात्र परमात्मा है। दादी जानकी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा दिये गए 16 संकल्पों को आत्मसात करने का भी सभी भाई बहनों ने निश्चय किया। कार्यक्रम में बीके पारुल, गोपाल नारसन, रामकुमार, शिवकुमार, लक्ष्मण सिंह, कल्याण सिंह, पूनम शर्मा, रेखा, अमरेश, अंकित राठौड़, विनय गुप्ता, अनिल कुमार, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
- Home
- उत्तराखण्ड
- ओम शांति मंत्र की पोषक रही दादी जानकी को दी श्रद्धांजलि
Posted in
उत्तराखण्ड
ओम शांति मंत्र की पोषक रही दादी जानकी को दी श्रद्धांजलि
You May Also Like
Posted in
उत्तराखण्ड
डीएम के निर्देशन में शहर में चलाया जा रहा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
Posted by
मुकेश कुमार
Posted in
उत्तराखण्ड
सेवा संकल्प अभियानः ऋषिकेश में मंडल स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित
Posted by
मुकेश कुमार
Posted in
उत्तराखण्ड
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनायें
Posted by
मुकेश कुमार
More From Author
Posted in
उत्तराखण्ड
डीएम के निर्देशन में शहर में चलाया जा रहा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान
Posted by
मुकेश कुमार
Posted in
उत्तराखण्ड
सेवा संकल्प अभियानः ऋषिकेश में मंडल स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित
Posted by
मुकेश कुमार
मनाली-लाहौल घाटी में बर्फबारी, लौटी ठंड



