हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिनमें जनपद के सभी थानों व शाखाओं से अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे जवानों से उनकी समस्याओं की जानकारी कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उनका मौके पर ही निस्तारण करते हुए अन्य शेष समस्याओं के निवारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। सैनिक सम्मेलन के अन्त में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा ड्यूटी के दौरान अपनी कार्यक्षमता का उदाहरण प्रस्तुत कर विभिन्न जटिल अपराधों के अनावरण एवं मैत्रीपूर्ण पुिलसिंग का उदाहरण पेश करते हुए जनता की समस्याओं का निवारण करने में अहम योगदान देने वाले विभिन्न थाना व शाखाओ में नियुक्त 05 महिला पुलिस कर्मियों सहित कुल 41 जवानों को सम्मानित किया गया।
- Home
- उत्तराखण्ड
- एसएसपी ने 41 जवानों को सम्मानित करते हुए मैन व वुमेन ऑफ द मंथ से नवाजा
Posted in
उत्तराखण्ड
एसएसपी ने 41 जवानों को सम्मानित करते हुए मैन व वुमेन ऑफ द मंथ से नवाजा
You May Also Like
More From Author
मदन कौशिक ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक कर की पूजा अर्चना
