दून के संगीत प्रेमियों के लिए ओल्ड इज गोल्ड नाइट बाय स्वरांजली का आयोजन आज

देहरादून। दून के संगीत प्रेमी कल (आज) दोपहर तीन बजे से सर्वे चैक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित ओल्ड इज गोल्ड नाइट बाय स्वरांजली का आनंद ले सकेंगे। यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आयोजक संदीप गुप्ता ने कहा कि यह वार्षिक संगीत संध्या हर वर्ष प्रतिभाशाली और उत्साही गायकों को एक मंच प्रदान करती है, जो भारतीय सिनेमा के महान गायकों को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी ओल्ड इज गोल्ड नाइट का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें कलाकार किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, आशा भोसले और लता मंगेशकर जैसे महान गायकों के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 14 वर्षों से हमारा प्रयास इन अमर धुनों को जीवित रखने और इन महान कलाकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष कलाकार पिछले आयोजनों से अलग नए गीतों का चयन करते हैं, जिससे दर्शकों को हर बार एक नया अनुभव मिलता है। इसके साथ ही कलाकार रंग-बिरंगे और आकर्षक परिधानों में प्रस्तुति देते हैं, जिससे यह कार्यक्रम एक पूर्ण मंचीय प्रदर्शन का रूप ले लेता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सभी के लिए निःशुल्क है, क्योंकि इसका आयोजन पूरी तरह संगीत के प्रति आयोजकों के जुनून का परिणाम है। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए अतिथि कलाकार शिवानी विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया से आई हैं। कार्यक्रम के दौरान रजत गुप्ता पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी गिटार पर लाइव प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर अनेक कलाकार उपस्थित रहे।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी महिला रामलीला कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए: आयोजन समिति को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रदेश में बढ़ते सूखे नशे के खिलाफ दूनवासियों का जन जागरूकता अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.