खटीमा। उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए शासन स्तर पर सक्रियता बढ़ गई है। इसी कड़ी में ऊधम सिंह नगर के खटीमा में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अपर सचिव मायावती ढकरियाल ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स का जायजा लिया। प्रदेश की अपर सचिव मायावती ढकरियाल ने खटीमा पहुंचकर सरकार की विभिन्न कार्य योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमांत क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर सचिव ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को लंबित पड़े कार्यों को तत्काल पूरा करने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जो भी योजनाएं वर्तमान में संचालित हैं, उनकी विस्तृत प्रगति रिपोर्ट शासन को भेजी जाए ताकि विकास की गति बनी रहे। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत स्वीकृत परियोजनाओं, विशेषकर ग्रामीण मार्गों के निर्माण और हाईटेक बस स्टेशन जैसी सुविधाओं पर चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर पहुंचे।अपर सचिव ने कहा हमारा मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सीमांत क्षेत्र खटीमा में सरकार की योजनाएं सही ढंग से चल रही हैं या नहीं। हमने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रुके हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जल्द से जल्द दें ताकि जनता को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
- Home
- उत्तराखण्ड
- विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अपर सचिव ने लिया विभिन्न प्रोजेक्ट्स का जायजा
Posted in
उत्तराखण्ड
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अपर सचिव ने लिया विभिन्न प्रोजेक्ट्स का जायजा
You May Also Like
Posted in
उत्तराखण्ड
शिकायती प्रकरणों पर आयोग अध्यक्ष संजय नेगी ने की सुनवाई
Posted by
मुकेश कुमार
Posted in
उत्तराखण्ड
कांवड़ मेला–2026 में नगर निगम हरिद्वार की अभिनव पहल
Posted by
मुकेश कुमार
