देहरादून। काष्ट कर्म एवं परिष्करण अनुभाग, वनोपज प्रभाग, वन अनुसंधान संस्थान (FRI), देहरादून में 20 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित पाँच दिवसीय वुड कोटिंग्स पर अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का 24 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक समापन हुआ।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 23 प्रतिभागियों ने भाग लियाजोविभिन्न शैक्षणिक एवं औद्योगिक पृष्ठभूमि से हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लकड़ी की सतह परिष्करण एवं कोटिंग तकनीकों के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल को सुदृढ़ करना था।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न भागों से आए पेशेवरों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा उद्योग प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष उल्लेखनीय है कि एक प्रतिभागी इस्तांबुल, तुर्की से भी शामिल हुई । कार्यक्रम के दौरान surface preparation, types of wood coatings, eco-friendly finishing systems, application techniques, colour measurement, durability assessment, and identification and rectification of coating defects जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
एफआरआई के प्रख्यात विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं प्रायोगिक सत्र आयोजित किए गए, जिससे प्रतिभागियों को आधुनिक वुड कोटिंग तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में अंतः क्रियात्मक चर्चा एवं प्रदर्शन भी शामिल रहे, जिससे यह अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक बना।
समापन सत्र के दौरान श्री डी.पी. खाली, Group Coordinator Research, FRI, Dehradun नेकाष्ट कर्म एवं परिष्करण अनुभाग के प्रयासों की सराहना की तथा वानिकी एवं लकड़ी आधारित उद्योगों में सतत एवं उच्च प्रदर्शन वाली कोटिंग प्रणालियों के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के आयोजन के प्रति एफआरआई की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
