डॉ. पंड्या के पोलैंड दौरे से भारतीय समुदाय में जागी नई चेतना

  • एआई और आध्यात्मिक समाधान पर भारतीय राजदूत से वारसॉ में हुई चर्चा

हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि एवं हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने अपने विदेश प्रवास के क्रम में पोलैंड की राजधानी वारसॉ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत की नवनियुक्त राजदूत और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती नीता भूषण सेशिष्टाचार भेंट की। अपनी रणनीतिक कार्यशैली और द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने के लिए विख्यात श्रीमती भूषण के साथ हुई यह मुलाकात सांस्कृतिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

शांतिकुंज मीडिया विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भेंट के दौरान डॉ. पंड्या ने पूज्य पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के सद विचार ‘समस्त विश्व को भारत के अजस्र अनुदान’ को केंद्र में रखते हुए गायत्री परिवार के वैश्विक विस्तार पर विस्तृत चर्चा की। बातचीत का एक प्रमुख हिस्सा वर्तमान समय की सबसे बड़ी तकनीकी चुनौती, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और उससे जुड़े वैश्विक खतरों पर केंद्रित रहा, जहाँ अध्यात्म और नैतिकता के माध्यम से इन चुनौतियों के समाधान पर विचार साझा किए गए। साथ ही, भारत और पोलैंड के बीच सांस्कृतिक संबंधों की प्रगाढ़ता को लेकर भी गहन मंथन हुआ।

विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रचार-प्रसार और मानवीय मूल्यों की पुनर्स्थापना हेतु अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मिलकर कार्य करने की सहमति बनी। राजदूत श्रीमती नीता भूषण ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। डॉ. पंड्या के इस दौरे से पोलैंड में भारतीय समुदाय में एक नयी चेतना जागृत हुई है और भविष्य में सांस्कृतिक समन्वय के नए द्वार भी खुले हैं।

More From Author

प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शेट्टी एवं श्रीमती माना शेट्टी ने पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के साथ बिताए अलौकिक आध्यात्मिक पल

डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नाराजगी व्यक्त की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.