बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से होगा सभी वर्गों का समुचित विकासः स्वामी यतीश्वरानंद

  • भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में मनाई खुशी

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के साथ असम, पुडुचेरी में दोबारा से बहुमत से आने पर प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर बधाई दी। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा की। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने आर्यनगर स्थित आश्रम में चुनावों में भाजपा का एक तरफा प्रचंड फैलने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि बंगाल में भाजपा की केंद्र सरकार विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में सरकारी कर्मचारी अधिकारी हो किसान, मजदूर या व्यवसायी, सभी त्रस्त थे, लेकिन अब किसान पेंशन, मजदूरों के फायदें, या कर्मचारियों के वेतन आयोग सभी लागू होंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में खुशी की लहर है कि बंगाल की जनता भी देश की विचारधारा में शामिल हो गई है। जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, श्रवण चैहान, सूर्यकांत मलिक, कमलेश द्विवेदी, नरेश भगत, शफी लोधा, अजय चैधरी, गौरव वर्मा, योगेश चैहान, विक्रम चैहान, देवेंद्र नेगी, सुनील पाल, शशी झडवाल, विवेक चैहान, प्रदीप चैहान, विपिन चैधरी, विनोद पोखरियाल, संजय सैनी, रविंद्र सैनी, अंकित चैहान, आलोक द्विवेदी, हुकुम सिंह आदि शामिल हुए।

More From Author

तीन राज्यों में मिली जीत प्रधानमंत्री के “नए भारत-विकसित भारत” के विराट संकल्प की जीत: महाराज

ग्लेशियर झीलों की प्रभावी निगरानी जरूरी: मुख्य सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.