जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में त्वरित गति से किए जा रहे है सीवरेज के कार्य

हरिद्वार। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी हैं उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए, जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 08 मई को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 में राणा कालोनी टायल रोड 32 मीटर, इंटर कालेज रोड सीसी रोड 102 मीटर, बिरला फार्म सीसी रोड 23-8 मीटर, भारत माता मंदिर रोड सीसी रोड वाया पी डब्लू डी 45 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 202.8 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत द्वारिका विहार पावर ब्लॉक 19 मीटर, गणपति धाम फेज तृतीय पावर ब्लाक 33 मीटर, गणपति धाम फेज तृतीय सीसी रोड 8 मीटर, गुप्ता कालोनी सीसी रोड 41 मीटर, मोहन इनक्लेव सीसी रोड 50 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 151 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

More From Author

चरित्र निर्माण की प्रयोगशाला शांतिकुंज की बाल संस्कारशालाः शैफाली पण्ड्या

आपदा की दृष्टिगत मानसून से पूर्व पूर्ण तैयारी के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.