पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी एवं उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण करने के अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

ऋषिकेश। ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में पश्चिम बंगाल में श्री शुभेंदु अधिकारी जी एवं उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण करने के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की एवं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के बलिदान, tmc के कुशासन, अवैध घुसपैठ और मातृशक्ति के साथ हुई अभद्रता का लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास और सुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, सुधा बिष्ट, निवेदिता सरकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

विधायक डाॅ. प्रेमचंद ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर सुवेन्दु अधिकारी को महाराज ने दी शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.