चित्रगुप्त महाराज मंदिर के पंचम स्थापना दिवस के उपलक्ष में कायस्थ समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ.अग्रवाल ने किया प्रतिभाग

ऋषिकेश। आईडीपीएल स्थित चित्रगुप्त महाराज मंदिर के पंचम स्थापना दिवस के उपलक्ष में कायस्थ समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि चित्रगुप्त भगवान यमराज के सहायक हैं, जिनका मुख्य कार्य संसार के प्रत्येक जीव के पाप और पुण्य का लेखा-जोखा रखना है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मा जी ने अपनी काया से चित्रगुप्त जी की उत्पत्ति की, जिस कारण उन्हें ‘कायस्थ’ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त न्याय, सत्य और धर्म के प्रतीक हैं तथा हमें उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।

इस अवसर पर कायस्थ समाज के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, महासचिव सुरेश श्रीवास्तव, मोहन सक्सेना, अशोक सक्सेना, सुधीर श्रीवास्तव, सुभाष माथुर, नितिन सक्सेना, अमन सक्सेना, आशीष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More From Author

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज विभिन्न कार्यक्रमों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का उपयोग किया

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.