सिंचाई विभाग के अवस्थापना खंड को जोशीमठ स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव के संबंध में कर्मचारियों ने दिया डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन

ऋषिकेश। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अवस्थापना (पुनर्वास) खंड, ऋषिकेश कार्यालय को जोशीमठ स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव के संबंध में विभागीय कर्मचारियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को ऋषिकेश स्थित कैम्प कार्यलय मे ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने स्थानांतरण से उत्पन्न होने वाली विभिन्न व्यावहारिक एवं मानवीय समस्याओं का विस्तार से उल्लेख किया। कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में जोशीमठ क्षेत्र में पर्याप्त आवास व्यवस्था का अभाव, बच्चों की शिक्षा में बाधा, महिला कर्मचारियों की सुरक्षा संबंधी चिंताएं, पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन तथा चार धाम यात्रा अवधि के दौरान उत्पन्न व्यवस्थागत दबाव जैसी अनेक समस्याएं सामने आएंगी।

डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल संज्ञान लिया और सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता को पत्र प्रेषित कर इस स्थानांतरण को रोकने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं मानवीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाना अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर राकेश चंद्र आर्य (एई), राजेंद्र सिंह पवार (सीईओ), हरिलाल पटेल (वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी), श्रीमती नीलम बर्थवाल (वरिष्ठ सहायक), श्रीमती विजयलक्ष्मी (कनिष्ठ सहायक), दरम्यान सिंह (चतुर्थ श्रेणी), हरीश रावत (चतुर्थ श्रेणी), पार्वती देवी (चतुर्थ श्रेणी) सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

More From Author

निर्मल आश्रम ज्ञानदान अकादमी में भारतीय शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुति

सीएम धामी से डॉ. निशंक, सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने की मुलाक़ात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.