ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के प्रस्तावित उत्तराखंड आगमन की तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र तड़ियाल एवं प्रदेश मंत्री श्री नलिन भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के आवास पर बैठक कर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के भव्य स्वागत हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार “एयरपोर्ट”, एयरपोर्ट के बाहर “टी-पॉइंट”, “हिमालयन अस्पताल गेट”, “भानियावाला तिराहा”, “कुआंवाला” तथा “माल ऑफ देहरादून ” सहित विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहली बार उत्तराखंड आगमन को लेकर विशेष उत्साह है और सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।
बैठक में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह, ऋषिकेश मंडल महामंत्री श्री नितिन सक्सेना, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध शर्मा, श्री ओमप्रकाश सारस्वत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
