प्रगति विहार के निवासी अपनी समस्याओं को लेकर विधायक डॉ. प्रेमचंद से मिले

ऋषिकेश। ऋषिकेश के प्रगति विहार के निवासियों ने अपनी सड़क एंव नाली से संबंधित समस्याओं को लेकर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की।

इस दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए डॉ. अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है साथ ही आये लोगों को आपसी समन्वय बैठाने को कहा।

डॉ. अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आमजन को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्रतिबद्धता है।

इस अवसर पर पार्षद सरोजिनी थपलियाल, राजेंद्र बिजलवान, राहुल मनमीत, रमन भट्ट, जबर सिंह रावत, अर्जुन चौहान, विनोद चौहान, एस.पी. वार्ष्णेय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. अग्रवाल ने किया भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का स्वागत

उच्च शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की आधारशिल: मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.