विधायक डॉ. अग्रवाल ने यू.पी. के सीएम श्री योगी के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर (सांकेतिक रूप से) मिष्ठान अर्पित कर हार्दिक शुभकामनाएं दी

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश मे उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके चित्र पर (सांकेतिक रूप से) मिष्ठान अर्पित कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशी साझा की और योगी आदित्यनाथ जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन, निवेश, आधारभूत संरचना और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि योगी जी का दृढ़ संकल्प, पारदर्शी कार्यशैली और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण उन्हें एक जनप्रिय एवं प्रभावशाली नेता बनाता है। उनके नेतृत्व से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश को नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है।

डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ जी का जीवन अनुशासन, सेवा और समर्पण का प्रतीक है, जो युवाओं के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

इस अवसर पर महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल, ऋषिकेश महिला मोर्चा अध्यक्ष निवेदिता सरकार, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, सुधा अशवाल, दिनेश सती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने कार्यकर्ताओं के साथ चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.