विधायक डॉ. प्रेमचंद ने गोविंद नगर स्थित कूड़ाघर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज ऋषिकेश के गोविंद नगर स्थित कूड़ाघर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उनके शहरी विकास मंत्री कार्यकाल में इस कूड़ाघर को हटाने के लिए सहमति प्रदान की गई थी, जिसकी लगभग ₹6 करोड़ 80 लाख की स्वीकृति अब मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था को 6 महीने के भीतर कूड़ा हटाने का कार्य सौंप दिया गया है।

डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कूड़े के ढेर की लगातार बढ़ रही ऊंचाई को शीघ्र कम किया जाए तथा निर्धारित समयावधि के भीतर इस स्थान को पूरी तरह साफ कर आमजन को राहत प्रदान की जाए।

उन्होंने वन विभाग के डीएफओ को लाल पानी बीट में बनाए जा रहे नए कूड़ा डंपिंग जोन हेतु सड़क निर्माण कराने अथवा उसकी स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश भी दिए, ताकि आगामी कार्यों में तेजी लाई जा सके और जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यान, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, पूर्व पार्षद शिवकुमार गौतम,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश आनंद, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, संजीव पाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरी: मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.