विधायक डॉ. प्रेमचंद ने पीएम मोदी के सबसे लम्बे ऐतिहासिक कार्यकाल पर त्रिवेणी घाट पर भव्य गंगा आरती आयोजित की

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 10 जून 2026 को अपने कार्यकाल की सबसे लंबी अवधि पूर्ण करने के ऐतिहासिक अवसर पर त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के 17वें प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर सेवा देते हुए आज भारत के इतिहास में सबसे लंबा कार्यकाल पूर्ण करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मई 2014 को पद की शपथ ली थी और 10 जून 2026 तक उनके कार्यकाल के कुल 4399 दिन पूर्ण हो चुके हैं, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

डॉ. अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व यह रिकॉर्ड देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जिन्होंने 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक लगातार 4398 दिनों तक देश का नेतृत्व किया था।

उन्होंने कहा कि जब पंडित नेहरू ने प्रधानमंत्री पद संभाला था, उस समय देश की जनसंख्या लगभग 34 करोड़ थी, जबकि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यभार संभालने के समय यह संख्या 131 करोड़ से अधिक हो चुकी थी, जो वर्तमान में बढ़कर लगभग 146 करोड़ से अधिक हो गई है। साथ ही लोकतंत्र के विस्तार का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि 1951-52 के प्रथम आम चुनाव में 53 राजनीतिक दलों ने भाग लिया था, जबकि 2014 तक यह संख्या बढ़कर 464 हो गई और 2024 के आम चुनाव में यह आंकड़ा 2100 से अधिक तक पहुंच गया, जो लोकतांत्रिक सहभागिता के व्यापक विस्तार को दर्शाता है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और सामाजिक समावेशन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में तीन तलाक की प्रथा समाप्त करना, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 एवं 35A को हटाना, अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण, जन धन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना एवं स्वच्छ भारत अभियान जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।

गंगा आरती के माध्यम से डॉ. अग्रवाल ने देश की उन्नति, समृद्धि तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की साथ ही मोदी जी की तस्वीर पर मिष्ठान खिलाकर(सांकेतिक) एवं कार्यकर्ताओं में मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई।

इस अवसर पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, ऋषिकेश जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, ऋषिकेश भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, दीपक बिष्ट, निवेदिता सरकार स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More From Author

वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रसाद बडोला के आकस्मिक निधन पर विधायक डॉ. प्रेमचंद ने गहरा शोक व्यक्त किया

पीएम मोदी द्वारा नया कीर्तिमान स्थापित करने के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.