
ऋषिकेश। श्यामपुर मंडल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूर्ण कर नया कीर्तिमान स्थापित करने एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की तस्वीर पर सांकेतिक रूप से मिष्ठान अर्पित किया तथा मिष्ठान वितरण कर हर्षोल्लास के साथ इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव मनाया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उनके दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत निर्णय क्षमता एवं राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों के कारण आज भारत विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश के लिए गौरव का क्षण है और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम में श्यामपुर मंडल अध्यक्ष श्री चंद्र मोहन पोखरियाल, भाजयुमो जिला महामंत्री कौशल बिजलवान, विपिन कुकरेती, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीपा राणा, श्री बिजेंदर राणा, श्री मंगल सिंह, श्रीमती पुष्पा ध्यानी, श्रीमती पूनम व्यास, श्रीमती सीमा पयाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
