विधायक डॉ. प्रेमचंद ने जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की

  • क्षेत्रीय जनसमस्याओं पर चर्चा एवं समाज कल्याण विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री दीपांकर घिल्डियाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्रीय जनसमस्याओं, विशेष रूप से समाज कल्याण विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक के दौरान डॉ. अग्रवाल ने अवगत कराया कि नवनिर्मित ग्राम पंचायत असेना एवं सिराई में परिवार रजिस्टर न होने के कारण अनेक पात्र नागरिकों को वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दीपांकर घिल्डियाल को शीघ्र कार्यवाही कर पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, ऐसे में किसी भी पात्र व्यक्ति का वंचित रहना उचित नहीं है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि केवल असेना एवं सिराई ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे वंचित लोगों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाए।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि श्री अनिल पडियार, पंचायत सदस्य श्री अनिल बुटोला, रायवाला ग्राम प्रधान श्री सागर गिरी, साहब नगर ग्राम प्रधान श्रीमती भावना गुरुंग, जोगीवाला माफी ग्राम प्रधान श्री शैलेन्द्र रांगड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More From Author

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत

सर्वोच्च न्यायालय ने गृहणियों की मासिक आय 30,000 निर्धारित की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.