प्रधानमंत्री मोदी के “12 वर्ष सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” पूर्ण होने के उपलक्ष में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा के वीरभद्र मंडल अंतर्गत वार्ड 28, बूथ 108 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “12 वर्ष सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत वीरभद्र मंडल प्रवास के दौरान ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में देश में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। सरकार की नीतियों का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है।

डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा श्रीमती ममता रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती पिंकी धस्माना, पार्षद मुस्कान, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा श्री राहुल कश्यप, श्री रंजीत धामी, पूर्व पार्षद श्री अशोक पासवान, श्री विनय पासवान, श्री साहिल आर्यन, श्री नीरज नेगी, श्री अक्षय पाल, श्रीमती सुमन नेगी, श्रीमती मनोरमा देवी, श्रीमती मिनाक्षी पाल, श्रीमती ज्ञानवती देवी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More From Author

लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु खोजबीन समिति का गठन

आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 5 दिवसीय खोज बचाव प्राथमिकता सहायता एवं वाटर रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.