
ऋषिकेश। उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) आदरणीय धीरेंद्र सिंह पंवार जी आज ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के आवास पर शिष्टाचार भेंट हेतु पधारे।
इस अवसर पर पंवार जी ने डॉ. अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर अपने स्नेह एवं सम्मान का प्रतीक प्रस्तुत किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों एवं प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा भी हुई।
डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पंवार जी का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संवाद एवं आपसी सहयोग से प्रदेश के विकास को नई गति मिलती है।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी दोनों नेताओं का अभिनंदन किया।
