विधायक डॉ. अग्रवाल ने योगाचार्यों का सम्मान कर उनके अमूल्य योगदान को सराहा

ऋषिकेश। योग दिवस की पूर्व संध्या पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में योगाचार्यों का सम्मान कर उन्हें समाज में उनके अमूल्य योगदान के लिए सराहा।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित योगाचार्यों को पटका पहनाकर, माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में योग का महत्व और भी बढ़ गया है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

डॉ. अग्रवाल ने सभी योगाचार्यों के समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक पहल है।

इस अवसर पर डॉ. संजीव जी (योग में 30 वर्षों का अनुभव), योगाचार्य वेदान्स पांडे, योगाचार्य अरविंद नेगी, योगाचार्य रिया पंवार, योगाचार्य चिराग एवं असिस्टेंट प्रोफेसर भाग्यश्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन के हरिद्वार एवं ऋषिकेश तक विस्तारीकरण को मंजूरी मिलने पर विधायक डॉ. प्रेमचंद ने केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार जताया

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.