12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एम्स ऋषिकेश द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

  • योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का सबसे अच्छा माध्यम: निदेशक मीनू सिंह

ऋषिकेश। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एम्स ऋषिकेश द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का सबसे अच्छा माध्यम है। प्रतिभागियों ने इस दौरान विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया और स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

आयोजित कार्यक्रमों के दौरान प्रातः समय गंगा तट स्थित आस्था के केंद्र गंगेश्वर घाट पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने स्वयं प्रतिभाग कर योगाभ्यास कर रहे स्टाफगणों का उत्साह बढ़ाया। जबकि एक अन्य कार्यक्रम के दौरान संस्थान के मुख्य सभागार में फैकल्टी सदस्यों व अन्य सभी स्टाफ के लिए विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रोफेसर मीनू सिंह ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को योगा फॉर हेल्दी एजिंग (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) की थीम के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि व्यक्ति के मानसिक तनाव को भी दूर करता है। उन्होंने योग को शरीर मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम बताया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के फैकल्टी सदस्यों, प्रशासनिक अधिकारियों, हेल्थ केयर वर्करों और अन्य कार्मिकों ने बड़ी संख्या में सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संस्थान के डीन एकेडमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, उपनिदेशक प्रशासन लेफ्टिनेंट कर्नल गोपाल मेहरा, कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर मोहित ढींगरा, प्रोफे. संजीव कुमार मित्तल, आयुष विभागाध्यक्ष डॉक्टर मोनिका पठानिया, डॉ. वंदना धींगरा, आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीलोय मोहंती, डॉ. श्वेता मिश्रा, डॉ. मृणालिनी सहित बड़ी संख्या में अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

More From Author

योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ

मुख्यालय उत्तराखंड सब-एरिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.