विधायक डॉ. प्रेमचंद ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया एवं “करो योग, रहो निरोग” का संदेश दिया

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया एवं उपस्थित जनसमूह को “करो योग, रहो निरोग” का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है। आज विश्व के अनेक देशों ने योग को अपनाया है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत की विश्व स्तर पर स्वीकार्यता को दर्शाता है।

डॉ. अग्रवाल ने अपने पूर्व कार्यकाल को स्मरण करते हुए कहा कि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने विधानसभा में प्रत्येक माह की 21 तारीख को योग कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा शुरू की थी, जिसका उद्देश्य जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना था।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें विश्व की योग राजधानी के रूप में विख्यात “ऋषिकेश” का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है और वे वर्षों से एक जनसेवक के रूप में क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल, ऋषिकेश मेयर श्री शंभू पासवान, जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र तड़ियाल, कार्यक्रम संयोजक श्री देवदत्त शर्मा, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष श्री मनोज ध्यानी, श्री दिनेश सती, मंडल महामंत्री श्री नितिन सक्सेना, श्री दीपक बिष्ट, श्री अनिरुद्ध शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More From Author

मुख्यालय उत्तराखंड सब-एरिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया

महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.