विधायक डॉ. अग्रवाल ने वीरभद्र मंडल की महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों को किया सम्मानित

ऋषिकेश। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने वीरभद्र मंडल की महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विश्व वृक्ष दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

डॉ. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के समग्र विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि समाज के हर वर्ग की महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उनके उत्थान के लिए मिलकर कार्य करें तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनिता भंडारी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना, लाजवंती, मीनाक्षी पाल, बसंती शर्मा, विनीता बिष्ट, विनीत वर्मा, पूजा गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

जलभराव की समस्या से निजात के लिए 3.50 लाख की विधायक निधि से निर्मित होगा तार-जाल तटबंध

मन की बात की 135वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.