विधायक डॉ. प्रेमचंद ने किया दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित पंडित ललित मोहन शर्मा स्नानकोत्तर महाविद्यालय प्रांगण में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ऋषिकेश द्वारा आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर “E-lite-6” एवं “चंद्रभागा क्लब” के मध्य रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। डॉ. अग्रवाल ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे स्वयं भी वॉलीबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके हैं, और खेलों का जीवन में विशेष महत्व होता है। उन्होंने युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, मंडल प्रभारी अंकित थपलियाल, महामंत्री हर्षपाल, विनायक शर्मा, अखिलेश मित्तल, पवन गोयल, संजीव पाल, अरुण बडोनी, जितेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

डॉ. अग्रवाल ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करती हैं।

More From Author

एकेश्वर विकासखण्ड को मिली लाखों की सौगात

टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.