जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार का ऋषिकेश आगमन पर डॉ प्रेमचंद ने किया स्वागत एवं सम्मान

ऋषिकेश। जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सुनील कुमार शर्मा के ऋषिकेश विधानसभा आगमन पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर डॉ अग्रवाल एवं श्री शर्मा के बीच विभिन्न सामरिक एवं समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने उत्तराखंड एवं जम्मू-कश्मीर की सरकारों द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों, विकास योजनाओं एवं सुशासन के मॉडल पर भी विचार-विमर्श किया।

डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें देश के विभिन्न राज्यों में विकास, पारदर्शिता एवं जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। वहीं, श्री सुनील कुमार शर्मा ने उत्तराखंड सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की गति निरंतर आगे बढ़ रही है।

इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई तथा पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विचार साझा किए गए।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने की विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को गति प्रदान करने हेतु घोषणा

ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद को पूज्य संत ब्रह्मऋषि जगतगुरु श्री कुमार स्वामी द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.