ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद को पूज्य संत ब्रह्मऋषि जगतगुरु श्री कुमार स्वामी द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया

हरिद्वार। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को कपिल वाटिका, कनखल (हरिद्वार) में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में पूज्य संत ब्रह्मऋषि जगतगुरु श्री कुमार स्वामी जी द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया एवं उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने संत समाज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि संतों की दिव्य वाणी एवं उनके मार्गदर्शन से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज सेवा का भाव और अधिक सुदृढ़ होता है। उन्होंने कहा कि संतों का सान्निध्य मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करता है तथा हमें जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करता है।

डॉ. अग्रवाल ने पूज्य संत श्री कुमार स्वामी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद उन्हें समाज और प्रदेश की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित संतजनों एवं श्रद्धालुओं ने भी इस अवसर को आध्यात्मिक रूप से प्रेरणादायक बताया।

More From Author

जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार का ऋषिकेश आगमन पर डॉ प्रेमचंद ने किया स्वागत एवं सम्मान

समाधान दिवस में उमड़ा फरियादियों का सैलाब, दर्ज हुईं 176 शिकायतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.