सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार ने सेतु आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शत्रुघ्न सिंह से की शिष्टाचार भेंट

  • यूएसडीएमए द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा पूर्व तैयारी, क्षमता विकास तथा आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी

देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने मंगलवार को सचिवालय में सेतु आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शत्रुघ्न सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) द्वारा राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपदा पूर्व तैयारी, क्षमता विकास तथा आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

सचिव श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि यूएसडीएमए द्वारा विभिन्न आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तैयार की गई हैं। उन्होंने सेतु आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को बाढ़ प्रबंधन एसओपी, शीत लहर प्रबंधन एसओपी, वायु सेवा अनुरोध (एयर रिक्विजिशन) एसओपी, आपदा प्रबंधन हस्तपुस्तिका तथा राज्य आपदा प्रबंधन योजना (स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान) की प्रतियां भेंट कीं।

श्री शत्रुघ्न सिंह ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं संस्थागत क्षमता विकास की दिशा में इस प्रकार की योजनाएं और मार्गदर्शी दस्तावेज राज्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

इस अवसर पर यूएसडीएमए के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) श्री प्रकाश चंद्र, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) डीआईजी श्री राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दिनेश कुमार पुनेठा, डॉ. शांतनु सरकार तथा डॉ. पी.डी. माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने वाले युवाओं को किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.