
ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अपने राजनीतिक एवं साहित्यिक जीवन में समाज और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके जन्मदिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, मुन्नी राजपूत, टीना अग्रवाल, ममता सकलानी, मनोरमा, दीक्षा गुप्ता, रिंकी भारद्वाज, सुमन रावत, पूजा गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
