विधायक डॉ. अग्रवाल ने मेयर एवं नगर आयुक्त के साथ बैठक कर मानसून सीजन में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में नगर निगम ऋषिकेश के मेयर श्री शंभू पासवान एवं नगर आयुक्त श्री विजयनाथ शुक्ला के साथ बैठक की। बैठक में मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विस्तृत चर्चा की गई।

डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से शहर के प्रमुख नालों की नियमित सफाई, कूड़ा उठान की प्रभावी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों की सुचारू कार्यप्रणाली एवं जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जलभराव एवं गंदगी की समस्या से जनजीवन प्रभावित होता है, इसलिए नगर निगम को सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करना होगा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाए तथा शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में नगर निगम की टीम ने भी विभिन्न तैयारियों एवं कार्ययोजना की जानकारी साझा की और आश्वस्त किया कि सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

More From Author

 विधायक डॉ. प्रेमचंद ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री ‘निशंक’ के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्वाचित एवं निर्विरोध चुने गए उप प्रधानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.