ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्वाचित एवं निर्विरोध चुने गए उप प्रधानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर उप प्रधान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह पद न केवल ग्रामीण विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने में सहायक होता है, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य भी करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नव-निर्वाचित उप प्रधान पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए ग्रामों के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। डॉ. अग्रवाल ने सभी उप प्रधानों से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
