हरेला पर्व हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक: डॉ. अग्रवाल

ऋषिकेश। वन रेंज ऋषिकेश द्वारा गुमानीवाला स्थित स्मृति वन में हरेला लोकपर्व के पावन अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग करते हुए पौधरोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि हरेला पर्व हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और जलवायु संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है और जनभागीदारी के माध्यम से हरित उत्तराखंड के संकल्प को साकार किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे हरेला पर्व जैसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं।

कार्यक्रम में वन क्षेत्र अधिकारी जी.एस. धमान्दा, डिप्टी रेंजर गजेंद्र, वन दरोगा प्रकाश अंथवाल, महावीर नेगी, अवतार सिंह, महेंद्र सिंह, प्रतिमा, वनरक्षक अरविंद, सविता, ज्योति, सलमान, समाजसेवी राजे नेगी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा रावत, विपिन कुकरेती, लक्ष्मी बूढाकोटी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का आयोजन

महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया

भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में विधायक डॉ. प्रेमचंद हुए सम्मिलित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.