भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में विधायक डॉ. प्रेमचंद हुए सम्मिलित

श्री गौर गौड़ीया मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा जे.पी. फार्म, निकट चीनी गोदाम, गुमानीवाला में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मिलित होकर भगवान श्री जगन्नाथ जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ऋषिकेश। श्री गौर गौड़ीया मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा जे.पी. फार्म, निकट चीनी गोदाम, गुमानीवाला में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने सम्मिलित होकर भगवान श्री जगन्नाथ जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं प्रदेश के मंगल की कामना की।

डॉ. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि रथ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति की जीवंत परंपरा के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में आस्था, एकता एवं सेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों को सफल आयोजन हेतु हार्दिक साधुवाद दिया।

इस अवसर पर व्यास दामोदर प्रभु जी, गजेंद्र कंडियाल, अमित पैन्यूली, बलदेव झाबा, शिवम् रस्तोगी, देवेश्वर जोशी, रजनीश शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More From Author

हरेला पर्व हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक: डॉ. अग्रवाल

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने पूज्य जगतगुरु राजराजेश्वरानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में उपस्थित होकर लिया आशीर्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.