लाइब्रेरी रिसोर्सेज को बेहतर जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एम्स में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

ऋषिकेश। लाइब्रेरी रिसोर्सेज को बेहतर जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एम्स में शुक्रवार से दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गयी। संस्थान के केन्द्रीय पुस्तकालय के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला के पहले दिन देश-विदेशों के विभिन्न नामी प्रकाशकों द्वारा प्रतिभागियों को पुस्तकालय संसाधनों के उपयोग के बारे में लाभकारी जानकारियां दी गयीं।

एम्स में छात्रों, शोधकर्ताओं और चिकित्सकों के लिए ई-पुस्तकालय और सूचना संसाधनों के उपयोग से संबंधित जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संस्थान के केन्द्रीय पुस्तकालय के तत्वाधान में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम से लाइब्रेरी रिसोर्सेज को डिजिटल नॉलेज, चिकित्सा अनुसंधान और ई-संसाधनों का कुशलतापूर्वक उपयोग करने में बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त होगा। संस्थान के डीन रिसर्च और लाइब्रेरी कोर कमेटी के अध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र हांडू ने कार्यशाला को ऑनलाइन डेटाबेस, ई-जर्नल्स, संदर्भ प्रबंधन उपकरण, और साक्ष्य-आधारित चिकित्सा साहित्य तक पहुँच की दृष्टि से बहुलाभकारी बताया।

कार्यक्रम के पहले दिन वेव ऑफ साईंस (जे.सी.आर), क्लीनिकल की और क्लीनिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेग्रो हिल रिसोर्सेज, मेडिकल रिसर्च विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बीएमजे प्रकाशन द्वारा एविडेंस बेस्ड क्लीनिकल डिसीजन और बिल्डिंग रिसर्च एण्ड पब्लिकेशन स्किल्स, इम्पेक्ट एनालाइसिस और थीमी ग्रुप पब्लिकेशन्स द्वारा थीमी मेडवन प्लेटफाॅर्म का डेमोस्टेशन कर फीचर्स के बारे में बताया गया। जबकि एब्स्को इन्फोर्मेशन सर्विसेज द्वारा सिन्हाल डेटाबेस पर चर्चा के माध्यम से विस्तृत जानकारियां दी गयीं। वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष और सूचना अधिकारी डॉ. संदीप कुमार सिंह ने कार्यशाला के बारे में बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को डिजिटल डेटाबेस और ई-रिसोर्सेज का सही तरीके से उपयोग करने हेतु पूर्ण प्रशिक्षित करना है। कार्यक्रम में मेग्राहिल, एल्जिवेयर, बीएमजे, वोल्टर क्लुवर, क्लेरिवेट, थीम, सेज और जेपी आदि विख्यात प्रकाशन समूहों के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम में उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल गोपाल मेहरा, प्रो. जया चतुर्वेदी, प्रो. आशी चुग, प्रो. शालिनी राव, प्रो. रश्मि मल्होत्रा, डाॅ. उदित चौहान, डाॅ. रश्मि मल्होत्रा सहित विभिन्न विभागों के फेकल्टी सदस्य, पीएचडी स्काॅलर्स, मेडिकल के छात्र, डीएनएस, एएनएस और लाइब्रेरी का स्टाफ मौजूद रहा।

More From Author

अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस एवं विश्व इमोजी दिवस पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का संदेश- केवल चेहरों पर मुस्कान के इमोजी नहीं, जीवन में न्याय, करुणा और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व भी व्यक्त करें

आंगनवाड़ी केंद्र देश के भविष्य-नन्हे बच्चों-के सर्वांगीण विकास की आधारशिला: डॉ. प्रेमचंद 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.