आंगनवाड़ी केंद्र देश के भविष्य-नन्हे बच्चों-के सर्वांगीण विकास की आधारशिला: डॉ. प्रेमचंद 

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में लगभग 34 आंगनवाड़ी कार्यकत्रीयों के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से आई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के समग्र सुदृढ़ीकरण हेतु विधायक निधि से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणा की। ( पूर्व में छिद्दरवाला में की गई घोषणा सहित )

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र देश के भविष्य—नन्हे बच्चों—के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने कहा कि यदि आंगनवाड़ी केंद्रों को मूलभूत संसाधनों से सशक्त किया जाए तो बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों की संख्या के आधार पर सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे प्रत्येक केंद्र की आवश्यकता के अनुरूप संसाधन सुनिश्चित किए जा सकें। इसके अंतर्गत— (श्यामपुर, खदरी, रायवाला, छिद्दरवाला, गुमानी वाला, भट्टो वाला आदि ग्राम सभा में)

– 1 से 5 बच्चों वाले केंद्रों हेतु: 1 मेज, 5 कुर्सियां, 1 अलमारी, 1 बक्सा (ट्रंक), 1 पतीला, 1 कूकर (8 लीटर), 1 प्लास्टिक घोड़ा, 1 वेट मशीन
– 6 से 10 बच्चों वाले केंद्रों हेतु: 2 मेज, 10 कुर्सियां, 1 अलमारी, 1 बक्सा (ट्रंक), 1 पतीला, 1 कूकर (8 लीटर), 1 प्लास्टिक घोड़ा, 1 वेट मशीन
– 11 से 15 बच्चों वाले केंद्रों हेतु: 1 मेज, 15 कुर्सियां, 1 अलमारी, 1 बक्सा (ट्रंक), 1 पतीला, 1 कूकर (8 लीटर), 1 प्लास्टिक घोड़ा, 1 वेट मशीन
– 16 से 20 बच्चों वाले केंद्रों हेतु: 5 मेज, 20 कुर्सियां, 1 अलमारी, 1 बक्सा (ट्रंक), 1 पतीला, 1 कूकर (8 लीटर), 1 प्लास्टिक घोड़ा, 1 वेट मशीन
– 21 से 25 बच्चों वाले केंद्रों हेतु: 6 मेज, 30 कुर्सियां, 1 अलमारी, 1 बक्सा (ट्रंक), 1 पतीला, 1 कूकर (8 लीटर), 1 प्लास्टिक घोड़ा, 1 वेट मशीन

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह पहल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य को सुगम बनाने के साथ-साथ बच्चों के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं प्रेरणादायक वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी आंगनवाड़ी केंद्रों के उन्नयन एवं कार्यकर्ताओं के हितों के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार प्रकट किया तथा कहा कि इससे उनके कार्य में गुणवत्ता आएगी और बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

इस अवसर पर रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री सतपाल राणा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा राणा, रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्री कमला नेगी, सुमन भट्ट, लक्ष्मी नौटियाल, सुनीता उनियाल, सोनम, चंद्रकला, सुनीता सेमवाल, दुर्गा देवी, बसंती देवी, मंजू रावत, सुनीता कुकरेती, अनीता पोखरियाल, किरण रमोला, सुलोचना देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्तियां उपस्थित रहीं।

More From Author

लाइब्रेरी रिसोर्सेज को बेहतर जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एम्स में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

विकास भवन में एफपीओ मैनेजर पद हेतु लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.