विधायक डॉ. प्रेमचंद ने संयोजकों एवं सहसंयोजकों साथ बैठक कर संगठनात्मक चर्चा की

  • देश के युवाओं का भविष्य सर्वोपरि है और सरकार इस दिशा में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है: डॉ. अग्रवाल
  • 21 प्रकोष्ठों के संयोजकों एवं सहसंयोजकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया

ऋषिकेश। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा जिला कार्यालय, ऋषिकेश में आयोजित बैठक में जिले के सभी 21 प्रकोष्ठों के संयोजकों एवं सहसंयोजकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया एवं सभी के साथ विस्तार से संगठनात्मक चर्चा की। बैठक में जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, जिला प्रकोष्ठ संयोजक अरविंद चौधरी, सहसंयोजक मनीष यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान डॉ. अग्रवाल ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की रीति-नीतियों, विचारधारा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने प्रकोष्ठों के माध्यम से क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएं और आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करें।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा देश और प्रदेश में जनहित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। ऐसे में यह आवश्यक है कि संगठन के सभी कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएं।

बैठक में डॉ. अग्रवाल ने नीट परीक्षा के विषय को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे राजनीतिक बयानबाजी पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस गंभीर विषय को राजनीतिक अवसर के रूप में भुनाने का प्रयास कर रहा है, जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की राजनीति केवल युवाओं और अभ्यर्थियों को गुमराह करने का कार्य करती है, जबकि भाजपा सरकार पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सर्वोपरि है और सरकार इस दिशा में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। विपक्ष को चाहिए कि वह सकारात्मक सहयोग करे, न कि भ्रम फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास करे।

बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने एवं आगामी कार्यक्रमों की सफल रूपरेखा तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

More From Author

विधायक डॉ. प्रेमचंद ने शारदा पीठ एवं वीरभद्र मंदिर के समीप निर्मित घाटों का किया निरीक्षण

उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.