ऋषिकेश/रायवाला। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के प्रतीत नगर ग्राम सभा के बूथ संख्या 158 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 136वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक रूप से देखा एवं सुना।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि “मन की बात” देशवासियों को सकारात्मक प्रेरणा देने वाला मंच है, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों की कहानियों को सामने लाता है और जनभागीदारी को सशक्त बनाता है।
आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में बढ़ते जनभागीदारी के भाव और सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डाला, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा “वोकल फॉर लोकल” को मजबूत करने पर बल दिया, युवाओं, महिलाओं एवं नवाचार से जुड़े प्रेरणादायक उदाहरण साझा किए, और देशवासियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार हम सभी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक गंभीरता से निभाने की प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक गणेश रावत, बूथ 158 की अध्यक्ष कविता बुटोला, पंचायत सदस्य गीता थापा, बच्चन सिंह नाकोटी, शीशपाल सिंह, शीरा देवी, कुसुम लता, रूपा अशवाल, स्वाति बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
