ऋषिकेश/ रायवाला। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रतीत नगर ग्राम सभा में नवनिर्वाचित उप प्रधान श्रीमती सुषमा नाकोटी को उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने उन्हें पटका एवं माला पहनाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और स्थानीय विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्रीमती सुषमा नाकोटी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री राजेश जुगलान, पंचायत सदस्य श्रीमती गीता थापा, श्रीमती स्वाति बिष्ट, श्री विष्णु प्रसाद, श्रीमती कुसुम लता, श्रीमती रूपा अशवाल, श्री शीशपाल सिंह, श्रीमती कविता बुटोला, श्री वचन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
