आगामी गणपति महोत्सव को लेकर निर्मल गणपति संघ की बैठक आयोजित

हरिद्वार। निर्मल गणपति संघ की एक विशेष बैठक आहूत की गयी जिसमें आगामी गणपति महोत्सव को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर बैठक में संस्थापक अध्यक्ष राजू मनोचा ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष 17वां गणपति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। 14 सितंबर को भगवान गणेश की पीतल की मूर्ति की स्थापना 14 सितंबर 2026 को की जाएगी जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा किया जाएगा। शाम को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक रानीपुर आदेश चौहान, हरिद्वार की महापौर श्रीमती किरण जैसल करेंगी। नई-नई झांकियां और बैंड बाजों के साथ 14 सितंबर 2026 को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें हरिद्वार में एक संदेश दिया जाएगा कि किसी भी प्रकार की केमिकलयुक्त मूर्ति को मां गंगाजी में विसर्जित नहीं किया जाएगा।
बैठक में समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया कि विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पीतल की मूर्ति को पूर्ण विधि-विधान से स्थापित कर बड़ी धूमधाम से शोभायात्रा निकालने के पश्चात गणपति भगवान को स्नान कराकर वापस श्री गरीबदासी सेवा आश्रम में अगले वर्ष तक भक्तों के लिए दर्शनार्थ हेतु रख दी जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष जॉनी अरोड़ा, संयोजक रमेश चंद्र जोशी, नरेश शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष राजू मनोचा, महामंत्री सुनील मनोचा, नीरज जैन, कोषाध्यक्ष संजय तनेजा, सोहन सिंह, अमन यादव, आनंद जोशी, मोहन सिंह, नवयुवक मंडल के मयंक ठाकुर, आर्यन मनोचा, शिवम वर्मा, सुरेंद्र तनेजा, गौरव दुआ, अर्पित दुआ, वंश मनोचा, चिराग मनोचा, रचित मनोचा, नितेश मनोचा, साहिल अरोरा, कन्हैया वर्मा, मनीष शर्मा, मोनू गर्ग, चिंटू गर्ग, अनमोल सैनी, राहुल राणा आदि युवा साथियों ने कार्यक्रम को भव्य व दिव्य बनाने का संकल्प लिया।

More From Author

डॉ. चिन्मय पंड्या ने न्यूजर्सी में दिया जन्मशताब्दी वर्ष का विशेष संदेश

मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य आत्मबोध, आंतरिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति है : करौली शंकर दास जी महाराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.