विधायक डॉ. प्रेमचंद ने शहीद प्रदीप रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया

  • देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीद प्रदीप रावत जैसे अमर सपूत सदैव राष्ट्र की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे: डॉ. प्रेमचंद
  • मेयर शंभू पासवान ने अपर गंगानगर का नाम अमर शहीद प्रदीप रावत के नाम पर रखने की घोषणा की

ऋषिकेश। भरत मंदिर स्थित परशुराम हॉल में अमर शहीद प्रदीप सिंह रावत स्मृति मंच द्वारा वीर शहीद प्रदीप रावत की आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। उन्होंने शहीद प्रदीप रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर स्मृति मंच द्वारा अंतरविद्यालय देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में शहीद प्रदीप रावत के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। डॉ. अग्रवाल ने बच्चों को फूलमाला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन एवं सम्मान किया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीद प्रदीप रावत जैसे अमर सपूत सदैव राष्ट्र की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। शहीदों का त्याग और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल भावना नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा भी है। ऐसे कार्यक्रम युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान ऋषिकेश नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने अपर गंगानगर का नाम अमर शहीद प्रदीप रावत के नाम पर रखने की घोषणा की। इस घोषणा का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि शहीद के नाम पर क्षेत्र का नामकरण उनके बलिदान को सदैव जीवंत रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर शहीद प्रदीप रावत के पिता कुंवर सिंह रावत, पत्नी श्रीमती नीलम रावत, कर्नल बलबीर सिंह कपसुड़ी, यमुना प्रसाद त्रिपाठी (प्रधानाचार्य, भरत मंदिर), वीरेंद्र रमोला (पार्षद एवं पूर्व सैनिक), गजेंद्र राणा (पूर्व सैनिक), संजय ध्यानी, वीर सिंह रावत, रंजन अंथवाल, बृजमोहन मनोरी, मनोज थापा, गुणानंद भट्ट, डॉ. सुनील थपलियाल, बृजपाल राणा सहित अनेक गणमान्य लोग, पूर्व सैनिक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More From Author

मुख्यमंत्री धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार

गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.