महिला मंगल दल के पदाधिकारी एवं सदस्य विधायक डॉ. प्रेमचंद से मिले

ऋषिकेश। भट्टोंवाला ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता राणा के नेतृत्व में महिला मंगल दल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि महिला मंगल दल ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एकजुटता, जनजागरूकता, स्वच्छता, सांस्कृतिक संरक्षण और सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से समाज को नई दिशा और मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी जा रही है और प्रदेश सरकार भी महिलाओं के हित एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र की मातृशक्ति द्वारा दिए जा रहे सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से लेते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान उप प्रधान रविंद्र रमोला, सुनील खंडूरी, टिंकू राणा, केशव पोखरियाल,आज़ाद राणा, महिला मंगल दल की अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट, उपाध्यक्ष मीनाक्षी खंडूरी, ममता असवाल, प्रियंका कुड़ियाल, सुषमा कलुड़ा एवं शुभांगी थलवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

More From Author

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की

क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के आधुनिक प्रबंधन पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.